उत्तराखंड : छात्र आंदोलन के समर्थन वाला पुलिस सिपाही बर्खास्त

Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़: दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर छात्र आंदोलन का समर्थन करना पिथौरागढ़ पुलिस लाइन के निलंबित सिपाही शेर सिंह को महंगा पड़ गया। पुलिस ने अनुशासनहीनता और सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में शेर सिंह को सरकारी सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। मंगलवार को एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि विभागीय जांच में शेर सिंह का आचरण उत्तराखंड पुलिस अधिनियम-2007 में गंभीर दुराचार की श्रेणी में पाया गया। यह उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 का भी उल्लंघन है। यह भी स्पष्ट किया गया कि शेर सिंह अब पुलिस का हिस्सा नहीं है। शेर सिंह की किसी भी गतिविधि के लिए पुलिस जिम्मेदार नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad