उत्तराखंड- अंकिता हत्याकांड अपडेट, रिजॉर्ट में एसआईटी की टीम ने चप्पा चप्पा खंगाला

Ad
ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश- अंकिता हत्याकांड में एसआईटी टीम ने अब तफ्तीश में तेजी ला दी है। क्राइम सीन से लेकर आरोपी पुलकित के रिसोर्ट तक चप्पा चप्पा एसआईटी की टीम खंगाल रही है। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर अन्य तमाम एविडेंस एसआईटी की टीम जुटाने में लगी है। पुलकीत के रिसोर्ट पर भी एसआईटी की टीम ने घंटों छानबीन की। इस दौरान फॉरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। नमूने लेकर अब इनकी जांच कराई जाएगी। एसआईटी की जांच की स्थिति को जानने के लिए खुद डीजी ला एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन मौके पर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि एसआईटी हर एक सबूत जुटा रही है, जोकि मजबूत चार्ज शीट के साथ आरोपियों को सख्त सजा दिलाने में मददगार साबित होगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad