उत्तराखंड-(big news) यहां 3 महिलाएं और 1पुरुष गिरफ्तार, आपत्तिजनक हालत में पाए गए

ख़बर शेयर करें

खटीमा- खटीमा के राजीव नगर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधम सिंह नगर की निरीक्षक बसंती आर्या के नेतृत्व में सूचना के मुताबिक एक महिला के घर में छापा मारकर 3 महिलाओं तथा एक पुरुष सहित चार लोगों को धर दबोचा है। छापेमारी के दौरान दो महिलाएं तथा एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में भी
पाए गए। आपको बता दें कि बीते लंबे समय से राजीव नगर में अनैतिक कार्यों के धंधे को अंजाम दिए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।वही मुखबिर की सटीक सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने टीम के साथ राजीव नगर में एक महिला के घर पर छापा मारकर 3 महिलाओं तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। समस्त आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा की गई है।वहीं इस मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधम सिंह नगर प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या ने बताया कि खटीमा के थाना झनकईया क्षेत्र के राजीव नगर में काफी लंबे समय से अनैतिक कार्यों की सूचना मिल रही थी, और बताया जा रहा था कि आसपास का माहौल गंदा हो रहा है और बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है।इसी क्रम में सूचना के आधार पर उनकी टीम के द्वारा मौके पर छापेमारी की गई जहां दो महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। वहीं एक महिला अपने घर में यह गोरख धंधा काफी लंबे समय से चला रही थी। उन्होंने बताया कि 3 महिलाओं के साथ एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है तथा अभियोग पंजीकृत कर सभी को जेल भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad