उत्तराखंड-(big news) 955 पदों पर शिक्षा विभाग में होगी भर्ती देखिए पूरी खबर

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में ब्लॉक संकुल संदर्भ व्यक्ति यानी बीआरपी और सीआरपी के रूप में 955 पदों पर भर्ती का रास्ता खुलने जा रहा है शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का कहना है कि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी और आउटसोर्स भर्तियां मेरिट से होंगी।यही नहीं शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के अनुसार 1000 शिक्षकों को जल्द ही बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान में 15 दिन के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा प्रधानाचार्य में लीडरशिप क्षमता विकास के लिए आईआईएम काशीपुर में एक-एक हफ्ते का विशेष कोर्स होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार की नई योजनाओं में काम चल रहा है। बीआरपी सीआरपी की नियुक्ति में विभागीय शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लिया जाता था। इससे स्कूल में शिक्षक कम हो जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों हर किसी के अंक व मेरिट देख सकेंगे। और बीमारी की वजह से पढ़ाने में पूरी तरह से सक्षम शिक्षकों को भी आदेश दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad