उत्तराखंड-(Big news)यहां ब्रांडेड मोबाइल शोरूम में बड़ी चोरी, लगभग डेढ़ करोड़ के मोबाइल साफ

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- शोरूम में बड़ी चोरी की वारदात हुई है हल्द्वानी में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से 100 मीटर दूर मोबाइल के ब्रांडेड शोरूम में लगभग डेढ़ करोड़ के मोबाइल चोरी होने की सनसनीखेज घटना हुई है बताया जा रहा है कि वनप्लस मोबाइल के शोरूम में डेढ़ सौ से अधिक मोबाइल चोर चुरा कर ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि आज सुबह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी सिटी सहित पुलिस प्रशासन मौके पर है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर शातिर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। शुरुआती तौर पर डेढ़ करोड़ के मोबाइल चोरी होने की सूचना मिली है हालांकि पुलिस अभी पूरा अनुमान लगा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad