उत्तराखंड-(Big news)यहां हो गया एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने ARTO को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून- भ्रष्टाचार पर एक और स्ट्राइक 2009 बैच के PCS अधिकारी और एआरटीओ आनंद जायसवाल को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार।इन पर चालान के जुर्माने को अधिक वसूलना और राजस्व कोष में कम पैसा दर्शाने के गंभीर आरोप के चलते विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही हुई और एआरटीओ आनंद जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा भी इन पर दस्तावेजों के साथ छेड़खानी करने के मामला भी इनपर है
भ्रष्टाचार के मामले को लेकर 2017 में विजिलेंस ने किया था मुकदमा दर्ज, 420,467, 468, 471, 409 आईपीसी एवं 13 ( 1) 13 (2) PC एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, एआरटीओ आनंद जायसवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, ऋषिकेश में तैनाती के दौरान किए गया भ्रष्टाचार, वर्तमान में देहरादून परिवहन मुख्यालय में तैनात थे एआरटीओ आनंद जायसवाल, पूर्व आईएएस रामविलास यादव पूर्व आईएफएस किशन चंद के बाद विजिलेंस ने एआरटीओ आनंद जायसवाल को किया गिरफ्तार।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad