उत्तराखंड-(Big news)यहां डबल हत्याकांड से सनसनी, घर में घुस कर मां बेटी की दर्दनाक हत्या

ख़बर शेयर करें

काशीपुर- प्रदेश में आय दिन अपराध की वारदातें बढ़ने लगी हैं अब गुरुवार को मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या से हड़कम्प मच गया। यहां काशीपुर में आज सुबह सनसनीखेज वारदात करते हुवे अल्ली खां मोहल्ले में मां बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। और आरोपी वारदात को अंजाम देकर खुद थाने पहुंच गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।समाचार के मुताबिक काशीपुर के अल्ली खां मोहल्ला में ननिया (45) पत्नी रईस अपनी बेटी शिबा (22) वर्ष के साथ रहती है। ननिया का पति और उसका बेटा दुबई में काम करते हैं।गुरुवार की सुबह स्थानीय निवासी सलमान धारदार हथियार लेकर ननिया के घर के पास पहुंचा। जहां उसने पहले सड़क पर ही शिबा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद खून से सना हथियार लेकर घर में जा घुसा और ननिया का भी गला रेत दिया।दिन दहाड़े डबल मर्डर को अंजाम देने के बाद सलमान खून से सना हथियार लेकर बांसफोड़ान चौकी पहुंच गया। जहां उसने मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इतना सुनते ही चौकी पर हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि सलमान और शिबा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों में अनबन थी। सलमान का कहना है कि शिबा ने उसको धोखा दिया है। इसलिए उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad