उत्तराखंड – (Big News) मिल गए चंपावत एसडीएम अनिल चन्याल

Ad
ख़बर शेयर करें

चंपावत- उपजिलाधिकारी चंपावत अनिल कुमार चन्याल के सम्बंध में जानकारी मिल गई है। जिलाधिकारी महोदय से उनकी वार्ता हो गई है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य खराबी के कारण स्वास्थ्य उपचार लाभ हेतु आकस्मिक गए हैं।गौरतलब है कि चंपावत के सदर एसडीएम अनिल चन्याल अचानक लापता होने से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था। चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले थे। वे सुबह ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगी हुई थी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad