उत्तराखंड -(big news) फिलहाल बारिश से राहत मिलने आसार नहीं, 26 तक भारी बारिश का अलर्ट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा इसको लेकर यलो अलर्ट घोषित किया गया है।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के बागेश्वर व नैनीताल जनपद में बारिश की संभावना है अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र बौछार की संभावना है।वहीं 23 सितंबर को बागेश्वर नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश और कहीं कहीं बिजली गिरने की आशंका है।वहीं 24 सितंबर को बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,चमोली, उधम सिंह नगर ,नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।वही 25 और 26 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र व उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना पता पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad