उत्तराखंड:(बिग न्यूज राजनीति)कांग्रेस को एक के बाद एक झटके ,अब मयूख महर ने भी‌ ये कहते दे डाला त्यागपत्र?

ख़बर शेयर करें

देश की राजनीति के साथ प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी में कुछ राजनीतिक हलचल अक्सर देखने को मिल रही है इस बार तो कुछ ऐसा हो गया की कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक कांग्रेस में जोर का झटका लगा है क्योंकि पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह को त्याग पत्र दिए चंद घंटे ही‌ हुए थे कि‌ पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर‌ ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्‍यता से यह कहते हुए त्याग पत्र दे दिया कि पार्टी में विधायकों को पद देकर कार्यकर्ता का हक‌ मारा जा रहा‌ है।पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने कहा कि पार्टी एक व्यक्ति एक पद पर बल‌ देती रही है लेकिन विधायकों को प्रदेश कमेटी में सदस्य बनाकर अन्य कार्यकर्ताओं का हक मारा जा रहा है। इससे कुछ घंटे पहले प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने पार्टी से यह कहकर त्याग पत्र दिया था‌ कि पार्टी में वरिष्ठ व जनाधार वाले नेताओं की घोर उपेक्षा हो रही‌है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad