उत्तराखंड:(बिग न्यूज) यहां देखते ही देखते बरसाती नाले आंखों के सामने बह गया युवक देखिए वायरल विडियो

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : पिछले 24 घंटों से हुई भारी बरसात के बाद जगह जगह नदी नाले उफान पर है भारी बरसात से नैनीताल जिले में 3 लोगों की जान भी जा चुकी है मुखानी थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है शनिवार देर शाम हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर स्थित भाखड़ा नाले में पैदल पार करता एक युवक नाले में बह गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। रविवार पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश के लिए कई किलोमीटर तक नदी में सर्च

अभियान चलाया जहां उसका कुछ पता नहीं चल पाया।युवक के बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लापता युवक दोस्तों के साथ बाइक से शनिवार शाम घूमने निकला जहां वह पैदल ही नाले को पार करने लगा बह गया।बताया जा रहा है कि छडायल नायक निवासी 27 वर्षीय पंकज थापा शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ बसानी की तरफ घूमने गया था शाम छह बजे वह बसानी से बल्दियाखान की तरफ जाने के लिए भाखड़ा नदी को पार करने लगा जहां यह हादसा हो गया। युवक के बहने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad