उत्तराखंड-(बिग न्यूज) नकल माफियाओं पर सरकार एक्शन में, लगी गैंगस्टर, संपत्ति होगी जप्त

Ad
ख़बर शेयर करें


देहरादून–यूकेएसएसएस पेपर लीक मामला सीएम पुष्कर सिंह धामी के माफियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियों पर नकेल कसने और संगठित होकर अपराधियों द्वारा जो अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही थी उस पर एक्शन लेने के लिए आदेशित किया गया था।
इन निर्देशों के क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड की रिपोर्ट पर थाना रायपुर पर 21 अभियुक्त पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से अभियुक्तगणो की अवैध चल अचल संपत्ति को जब्त करने की विधिवत कार्यवाही शीघ्र शुरू हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad