उत्तराखंड-(Big News)प्रदेश में धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, लग सकती है इन मुद्दों पर मोहर

ख़बर शेयर करें

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक आज होगी शाम 4:30बजे आज शुक्रवार आयोजित इस कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लग सकती है। बेरोजगारों के लिए भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू हो इसके लिए समूह को की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव इस कैबिनेट में आ सकता है सूत्रों के मुताबिक सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर अटकी करीब 8000 पदों पर भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से कराने पर मंजूरी दे सकती है। जिस के संकेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही दिए हैं।इसके अलावा भू कानून को लेकर आई सिफारिशों को भी कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है। उत्पादों के जीआई टैग के लिए बोर्ड गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा कई और महत्वपूर्ण मामलों में कैबिनेट अपनी मुहर लगा सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad