उत्तराखंड-(बिग न्यूज) आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, देखिए अगले 2 दिनों का भी अपडेट

ख़बर शेयर करें

देहरादून: मौसम विभाग ने राज्य के कई जनपदों में 4 सितंबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों तथा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आगामी 4 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।मौसम विभाग ने आज राज्य के देहरादून ,नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यल़ो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार तथा आकाशीय बिजली चमकने की आशंका भी जताई है।वहीं 2 सितंबर को राज्य के देहरादून ,चंपावत और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका तथा पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं 3 और 4 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad