उत्तराखंड : (Big News) मिलेगा 20 हजार मानदेय इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को

ख़बर शेयर करें

देहरादूनः प्रदेश में राजकीय विद्यालयों में आउटसोर्सिंग पर तैनात होने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। केंद्र सरकार ने हाल ही में मजदूरी की दरें बढ़ाई हैं। इन दरों के अनुसार अब संशोधित मानदेय का प्रस्ताव है। साथ ही चतुर्थ श्रेणी के 2500 पदों पर चयन के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन जेम (जीईएम) पोर्टल के स्थान पर ई-टेंडरिंग से किया जाएगा। इन दोनों प्रस्तावों पर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। अगले माह अक्टूबर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad