उत्तराखंड:(बिग न्यूज)सोशल मीडिया पर पत्नी की नौकरी हुई वायरल,नेता जी ने की प्रेस वार्ता और बोले?

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रेस वार्ता करते हुए सोशल मीडिया में उनकी पत्नी की नौकरी को लेकर वायरल हो रहे मामले को फर्जी करार देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी राजनैतिक छवि को धूमिल करने के लिए पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत द्वारा यह काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की अस्थाई नौकरी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अकादमिक परामर्शदाता के रूप में है। जबकि पहाड़ आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर दर्शा कर सोशल मीडिया में फर्जी तरीके से वायरल किया जा रहा है, साथ ही इसको लेकर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी द्वारा भी एक ट्वीट किया गया है जो कि गलत है वह तत्काल अपना ट्वीट डिलीट करें, कुंदन लटवाल ने कहा कि पहाड़ी आर्मी के हरीश रावत द्वारा भी अगर 10 दिन के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो वह उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे, कुंदन लटवाल ने कहा कि क्या राजनैतिक व्यक्ति की पत्नी को नौकरी का अधिकार नहीं है, इस सब से मेरी पत्नी को भी मानसिक रूप से बहुत कष्ट हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad