उत्तराखंड-(big news)आगामी 18 सितंबर तक रहेंगे मौसम के एसे हालात, आया भारी वर्षा का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से परेशानी का सबब बनने वाला है क्योंकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है 16 सितंबर यानि कल राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है इसके अलावा जिलों में कहीं-कहीं गर्जना अकाशी बिजली चमकने के भी पूर्वानुमान है।इसी प्रकार 17 सितंबर को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है जिसमें मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के जनपद व इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपद मैं भारी से बहुत भारी वर्षा व कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है इसके अलावा 18 सितंबर को थोड़ा बहुत राहत मिलेगी क्योंकि उस दिन बरसात का येलो अलर्ट है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad