उत्तराखंड:यहां हो सड़क हादसा ITBP जवानों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त,कुछ ऐसे टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें

चंपावत जनपद के टनकपुर चंपावत पिथौरागढ़ NH के बीच आज सुबह आइटीबीपी जवानों को ले जा रही एक बस जिसमें 14 आइटीबीपी बटालियन के 12 जवान सवार थे जो कि बनबसा आइटीबीपी कैंप से पिथौरागढ़ आइटीबीपी कैंप बस से जा रहे थे जवानों को ले जा रही ये बस टनकपुर व चंपावत के मध्य चलथी के पास मोटर मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर 10 से 15 फीट नीचे पहाड़ी के ढलान मैं चली गई, इस सड़क हादसे में गनीमत यह रही कि बस पहाड़ी के ढलान पर उगे पेड़ों में फंसने के कारण वहीं रुक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था मौके से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी 12 जवान सुरक्षित हैं कुछ जवानों को मामूली चोट लगी है जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु चलथी चिकित्सालय ले जाया गया जहां जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया, इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे चलथी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सभी जवानों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी पोस्ट के लिए रवाना कर दिया गया। अच्छी बात ये रही की एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad