उत्तराखंड: यहां कार के ऊपर जा गिरा बोल्डर, एक की मौत, देखिए वाहन में बोल्डर गिरता लाइव वीडियो

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने खूब कहर ढाया नैनीताल से कैंची धाम के पाडली के पास मुरादाबाद के पर्यटकों की कार के ऊपर बड़ा बोलने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक पर्यटक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन अन्य पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को नजदीकी खैरना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।खेरना चौकी प्रभारी दलीप बिष्ट ने बताया कि पर्यटक कैंची धाम भूमकर खेमा की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। जिसमें कार चालक जतिन दिवाकर की मौत हो गई। जबकि प्रवीण चौधरी, अभय चौधरी, अक्षय राज घायल हो गए। साथ ही भवाली अल्मोड़ा मार्ग पर लगातार तेजी से पत्थर गिर रहे हैं जिसकी चपेट में आने से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही कि इस दौरान पत्थर गाड़ी के अगले हिस्से में गिरा जिस वजह से हादसा टल गया। आपको बताते चले की इसी जगह से कुछ दूर पर्यटकों की गाड़ी में भी पत्थर गिर गया था। जिसमे मुरादाबाद के पर्यटक की मौत हो गई थी।

देखिए बोल्डर गिरता विडियो

वाहन पर गिरता बोल्डर
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad