उत्तराखंड- यहां कुछ ऐसे कानो में लगा हेडफोन बन गया मौत का कारण, घर में कोहराम

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- अक्सर बीते कुछ समय से देखने में आ रहा है कि हेडफोन का प्रचलन अधिक हो रहा है वर्तमान में तो कुछ प्रचलन और तेज हुआ है अब लालकुआं से काठगोदाम की ओर को जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आकर वनभूलपुरा क्षेत्र के इंदिरानगर फाटक के पास एक गंभीर हादसा हुआ है। जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि उसके सिर में चोट आई थी।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर 3 बजे जब इलेक्ट्रिक इंजन का रूटीन चेकअप हो रहा था। उसी समय इंदिरा नगर रेलवे फाटक से करीब 300 मीटर दूर लालकुआं की ओर 18 वर्षीय युवक समीर पुत्र शफीउद्दीन निवासी इंदिरा नगर हल्द्वानी इंजन की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया और मगर उसकी मौत हो गई।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक ने कानों में हेडफोन लगा रखे थे। हो सकता है कि इस वजह से उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। इस दौरान वहां कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad