उत्तराखंड- यहां पति पहुंच गया थाने, पत्नी पर लगाया ये आरोप

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- अक्सर आपने सुना होगा पत्नी को पति द्वारा प्रताड़ित करने के मामले के बारे में लेकिन मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठघरिया निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देते हुए पत्नी पर प्रताड़ना करने और उसका मकान कब्जाने का आरोप लगाते हुए पत्नी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पति के तहरीर पर मुखानी पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।कटघरिया निवासी नवीन सनवाल ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी दो बेटियां हैं उनकी पत्नी छह साल से कहां रहती उन्हें पता नहीं है। जब कभी वो घर आती है तो बेटियों व उनके साथ मारपीट करना शुरू कर देती है यहाँ तक की घर की सारी प्रापर्टी पत्नी अपने नाम करवाना चाहती है यहां तक कि उसको जान से मारने की भी धमकी दे रही है।मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया की महिला के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पूरे मामले की जांच शुरू की गई है । पति- पत्नी के बीच विवाद का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad