उत्तराखंड-(JOB ) खत्म होने जा रहा इंतजार, पुलिस के 1521 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह से हो सकती है शुरू

ख़बर शेयर करें

लंबे समय से पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होने की प्रबल संभावना है। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग रिक्त 1521 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछली पुलिस भर्ती 2016 में सम्पन्न हुई थी। इसके बाद बेरोजगार लगातार पुलिस भर्ती की मांग कर रहे थे। पुलिस मुख्यालय सितंबर अंतिम सप्ताह में ही खाली पड़े 1521 पदों पर भर्ती के लिए अधिचायन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज चुका है। पहली बार आयोग को पुलिस भर्ती की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अगले सप्ताह तक पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad