उत्तराखंड-(वर्षा का कहर) वर्षा से तबाही का मंजर , यहां भरभरा कर नदी में समा गया मकान, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ – देर रात से हो रही मूसलाधार बरसात से पड़ोसी मुल्क नेपाल में बादल फटने की खबर है जिसका असर पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर हुआ है बरसात वजह से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि नेपाल में फटा बादल जिसका असर धारचूला के खोतीला क्षेत्र में देखने को मिला है जहां पर भारी तबाही की खबर है। नेपाल में भी काफी नुकसान बताया जा रहा है। धारचूला के पास खोतीला में घरों के बहने की सूचना है जबकि कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। धारचूला के मल्ली बाजार में भी कई घरों में मलवा घुस गया है। जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है । राहत और बचाव के लिए प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गयी हैं और रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है ।

देखिए कैसे मकान देखते ही देखते मकान नदी में समा गया वीडियो में

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad