उत्तराखंड-(दुःखद समाचार) यहां सड़क हादसे में हो गई मामा और भांजे की दर्दनाक मौत, तीन घायल

ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर:उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही लगभग हर रोज सड़क दुर्घटनाओं की खबरें देखने को मिलती हैं अब उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत बाजपुर में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बाइक व कार की भिड़ंत में मामा और भांजे की मृत्यु हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।रविवार की शाम नेशनल हाईवे पर मदर इंडिया स्कूल के पास गांव की तरफ क्रास कर रही कार व केलाखेडा की ओर से आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार इमरान 20 वर्ष पुत्र फिरासत, अरहान 03 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, वहीं रिजवाना 22 वर्ष, नूर 04 वर्ष पुत्री ईजा व मेहबूब अली बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बहन व उसके बच्चों को ले जा रहा था घर

नगर पंचायत केलाखेडा निवासी इमरान अपनी बहन रिजवाना व उसके बच्चों को मायके से ससुराल दोराहा छोड़ने जा रहा था कि हाईवे पर आर्सल पार्सल गांव की तरफ मुड़ रही कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। जिसके चलते आस-पास के लोगों द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी बाजपुर लाया गया, जहां एक बच्चे सहित दो को मृत घोषित कर दिया गया है।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में ले ली है, जबकि चालक कार समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना से स्वजनों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित पकड़ लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad