उत्तराखंड-(दुःखद खबर)यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दो महिलाएं घायल

Ad
ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर:उत्तराखंड में मौसम का सितम जारी हैं बीते २ दिन से हो रही भारी बारिश में कुछ राहत मिली तो अब आसमान से कुदरत का कहर बरसा है इसी बीच उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हुई है। बिजली की चपेट में आने से। दो अन्य महिलाएं घायल हुई है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि खटीमा के नंदना गांव की रहने वाली महिला नरगेश देवी अपनी बेटी और बहू के साथ स्कूटी से घर वापस जा रही थी। इस बीच वनकटिया के पास जैसे ही उनकी स्कूटी पहुंची तो आसमान से बिजली गिर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी और बहू निशा और प्रियांशी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल निशा और प्रियांशी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी रिश्तेदारी से घर वापस लौट रही थी।इधर घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच ने के साथ ही गांव में मातम छा गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad