उत्तराखंड: यहां सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की गई जान

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जसपुर में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई है। तीनों युवकों में गहरी दोस्ती थी, जबकि दो युवक घायल है
सोमवार की रात्रि काशीपुर से जसपुर आ रहे थे की सुभाष चौक से पहले पेट्रोल पंप के निकट कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार में सवार 5 युवक मे से तीन की मौके पर मौत हो गई है दो युवक घायल है, हादसे की सूचना मिलने पर जसपुर कोतवाल ढकरियाल जगदीश पुलिस फोर्स के साथ घटना पर पहुँचे,एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया,कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार से शवों को बाहर निकाला गया। उन्हें काशीपुर पोस्टमार्टम हाउस लाया गया सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत से घर से लेकर मोहल्ले तक में मातम पसरा है। हादसे में जान गंवाने वाले शाहरूख,आमिर,खालिद तीनों चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर निवासी हैं,जबकि फैज़ और नसीम दोनों केवीआर हास्पिटल मे भर्ती है जो घायल है खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad