उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट)प्रदेश में आज इन जिलों में होगी जमकर होगी वर्षा, येलो अलर्ट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले तीन दिन यानी 11 सितंबर तक पहाड़ से लेकर मैदान तक कई जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन मानसून की गतिविधियां तेज रहेंगीं इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में अगले तीन-चार दिन मानसून की एक्टिविटी तेज रहेगी। राज्य के कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत यलो अलर्ट जारी किया है।
आज 8 सितंबर को कुमाऊँ मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना जताई है। इसके अलावा नैनीताल उधम सिंह नगर समेत अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।वही 9 वह 10 सितंबर को मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम निदेशक ने कहा कि इन दोनों दिन नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ कहीं-कहीं भारी बरसात की संभावनाएं बन रही हैं तथा 11 सितंबर को नैनीताल बागेश्वर देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात का पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके तहत संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन तथा मार्ग अवरुद्ध होने के साथ नदी नालों में बढ़ोतरी हो सकती है जबकि 8 सितंबर को मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कही कही बिजली गिरने से जानमाल की हानि तथा संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने की भी संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad