उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट)प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है बेसक इस बार कई इलाकों में उम्मीद से बहुत कम वर्षा देखने को मिली है। राज्य में पिछले 24 घंटों से सभी जनपदों में कहीं न कहीं हल्की से मध्यम बरसात रुक रुक कर हो रही है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राज्य के नैनीताल, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी और उधम सिंह नगर में कहीं कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार के अलावा राज्य के अन्य जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।वहीं 10 सितंबर को राज्य के नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है वही 11 सितंबर को देहरादून ,नैनीताल ,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।वही 12 सितंबर को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बारिश के दौरान बरतें ये सावधानियां-

मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें।

बरसात में नदी-नालों से दूर रहें।

नदियों और गदेरों में नहाने से परहेज करें।

बरसात के दौरान सड़कों पर सावधानीपूर्वक आवाजाही करें।

तेज बारिश या कोहरे में वाहनों की लाइटें ऑन रखें।

संवेदनशील पहाड़ी ढलानों पर जाने से बचें।

जलभराव की स्थिति में तालाब और पोखरों आदि से दूर रहें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad