उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट)प्रदेश में 16 सितंबर तक यलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- मानसून सीजन के आखरी चरण में कई जगह प्रदेश में वर्षा हो रही है अब उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज 13 सितंबर को राज्य के 4 जनपदों नैनीताल ,बागेश्वर और चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।इधर भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज सुबह 5:00 बजे उत्तराखंड राज्य के लिए जारी 3 घंटे के तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून , टिहरी ,हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग , नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है तथा साथ ही राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने 14 सितंबर को देहरादून ,टिहरी, चमोली ,नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है इसके अलावा 14 तारीख को ही राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका है।मौसम विभाग ने 15 सितंबर को देहरादून, टिहरी ,चमोली ,उत्तरकाशी ,नैनीताल , चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।वही 16 सितंबर को नैनीताल ,उत्तरकाशी, चंपावत ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,देहरादून ,टिहरी ,चमोली जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad